हांसा मुसहरी विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित, ग्रामीणों ने डीईओ से लगाई गुहार।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में परेशानी हो रही है। कई कक्षाओं को एक साथ संचालित करना पड़ता है, जिससे बच्चों को पर्याप्त शैक्षणिक लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर विद्यालय में कम-से-कम चार अतिरिक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति होने से विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
आवेदन देने वालों में अंकित कुमार सन्नी, विनोद कुमार मंडल, कार्तिक प्रसाद मंडल, संजय मंडल पैक्स अध्यक्ष हंसा, अमोद मंडल, राज कुमार मंडल, रामप्रसाद मंडल, अवधेश कुमार मंडल, निरंजन कुमार यादव, बबलू कुमार मंडल, रासू कुमार मंडल, प्रिंस कुमार सिंह, शुभम कुमार, आशीष कुमार राय, बिपिन मंडल, महबूब आलम, सरफराज आलम सहित दर्जनों ग्रामीण एवं अभिभावक शामिल
