रानीगंज में राजद का सम्मान समारोह आयोजित, विधायक अविनाश मंगलम बने मुख्य अतिथि।

समारोह में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ राजद नेता, प्रखंड कमिटी सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, बूथ कमिटी सदस्य एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रानीगंज विधानसभा के विधायक अविनाश मंगलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक अविनाश मंगलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
