बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ अभियान के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनोद दूहन, जोकीहाट विधायक मोहम्मद मुर्शीद आलम, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष आशीष कुमार पटेल, नारायण कुमार झा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी विनोद दूहन ने जिले में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि ‘जांच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत अब तक 5.47 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान हजारों मरीजों में हाईपरटेंशन, मधुमेह, एनीमिया, मोतियाबिंद एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार प्रारंभ कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के कई प्रखंडों में सरकारी भूमि के डिजिटाइजेशन का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
रानीगंज में सम्मान समारोह, बासगीत पर्चा का वितरण
रानीगंज (अररिया)।

