“नाश्ता बदलें, स्वस्थ जीवन अपनाएं” अभियान के साथ लोगों को पोषण के प्रति किया जाएगा जागरूक
रानीगंज (अररिया):

रानीगंज के भरगामा मोड़ स्थित गुड लाईफ न्यूट्रीशन क्लब का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित पोषण लेने और नियमित दिनचर्या का पालन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पोषण विशेषज्ञों ने कहा कि आज बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान की आदतों के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, अर्थराइटिस, माइग्रेन, गैस की समस्या, जॉइंट पेन और एनीमिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों ने लोगों से “नाश्ता बदलें, स्वस्थ जीवन अपनाएं” तथा “नाश्ता बदलो, जिंदगी बदलो” अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सही पोषण, नियमित मार्गदर्शन और सक्रिय जीवनशैली से वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है तथा बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर बताया गया कि गुड लाईफ न्यूट्रीशन क्लब द्वारा लोगों को एक दिन का निःशुल्क हेल्थ एक्सपीरियंस उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के लाभों को स्वयं अनुभव कर सकें।क्लब संचालक कमल किशोर नायक ने कहा कि क्लब का उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
संपर्क:-कमल किशोर नायक
📞 7979975036, 7488260389
पता:-गुड लाईफ न्यूट्रीशन क्लब, भरगामा मोड़, रानीगंज,
पोस्ट–मेरीगंज, जिला–अररिया
(अजंता बिस्कुट फैक्ट्री से सटे पश्चिम)
