विकास मित्र नंद किशोर ऋषिदेव को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

रानीगंज (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के कालाबलुवा निवासी विकास मित्र नंद किशोर ऋषिदेव का अंतिम संस्कार बुधवार, 29 जुलाई 2026 को पूरे सम्मान और गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। उनके अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विकास मित्रों तथा स्थानीय लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान जदयू नेता मिथिलेश ऋषिदेव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मो. केशर आलम, जिला समन्वयक (विकास मित्र) विनोद कुमार भारती, प्रखंड समन्वयक (विकास मित्र, रानीगंज) विजय कुमार भारती, तथा विकास मित्र सुरेश ऋषिदेव, दिनेश ऋषिदेव, सूरज कुमार, संतोष कुमार ऋषिदेव और चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में विकास मित्र एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत नंद किशोर ऋषिदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
