परीक्षा नियंत्रक ने किया वाईएनपी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

रानीगंज (अररिया)। पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. जमीरुल आलम ने शनिवार को वाईएनपी डिग्री कॉलेज, रानीगंज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां यूजी चतुर्थ सेमेस्टर जून 2026, सत्र 2024-28 (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) की परीक्षा चल रही है।
परीक्षा नियंत्रक सीधे परीक्षा कक्ष में पहुंचे और परीक्षार्थियों की सघन जांच की। उन्होंने वीक्षक प्रो. पिंकी प्रेमा एवं प्रो. केशव कुमार से परीक्षा संचालन की जानकारी ली। शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संचालित होते देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया। साथ ही प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अखिलेश कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) जमीरुल आलम द्वारा अलसम मिल्लिया डिग्री कॉलेज, अररिया का परीक्षा केंद्र वाईएनपी डिग्री कॉलेज, रानीगंज को निर्धारित किया गया है।
केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 283 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, वाणिज्य, भूगर्भशास्त्र, सांख्यिकी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र एवं संगीत की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण, मानवशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, हिंदी, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र एवं उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई।
परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर केंद्राधीक्षक के नेतृत्व में महाविद्यालय कर्मियों ने परीक्षार्थियों की जांच की। मोबाइल, किताब, पुर्जा आदि बाहर रखवाने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक भी प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कई बार पहुंचकर सघन जांच करते नजर आए।
परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन में डॉ. नूतन आलोक, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. योगेंद्र यादव, प्रो. पिंकी प्रेमा, प्रो. कृष्ण कुमार विश्वास, प्रो. केशव कुमार, प्रो. अजीत कुमार विश्वास, प्रो. विकास कुमार, प्रो. शाहनवाज गाजी, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. संगीता देवी सहित रितेश राज, दीपेश राज, रूपक कुमार वर्मा, मनीष कुमार, पृथ्वीचंद यादव, नितिन कुमार, राकेश मुर्मू, राजा सिंह एवं दीपक कुमार आदि सक्रिय रहे।
फोटो कैप्शन: परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. जमीरुल आलम एवं केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक।
