मुसहर समाज को संगठित करने की जिम्मेदारी, रविन्द्र को मिली अहम जिम्मेदारी

अररिया। उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ ने मुसहर समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविन्द्र को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल सादा ने 13 सितंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से रविन्द्र को यह जिम्मेदारी दी है।
मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने रविन्द्र की कार्यकुशलता, सक्रियता एवं मुसहर समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन में जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही है। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संघ की भावना के अनुरूप निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्हें अपने क्षेत्र में मुसहर समाज के लोगों को संगठित करने, समाज के हित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। संघ की ओर से मनोनयन की स्वीकृति से संबंधित पत्र भी एक सप्ताह के भीतर प्रदेश अध्यक्ष को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
रविन्द्र के मनोनयन पर धीरेन्द्र ऋषिदेव, लालू ऋषिदेव, रामचन्द्र ऋषिदेव, साधु सांवरिया, विनोद ऋषि, रमेश ऋषि सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
