मुसहर समाज को संगठित करने की मिली जिम्मेदारी, मिथलेश ऋषिदेव मनोनीत।
अररिया। उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ ने मुसहर समाज के संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अररिया निवासी मिथलेश ऋषिदेव, पिता नेवीलाल ऋषि को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल सादा ने उनके कार्यकुशलता एवं मुसहर समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें संगठन के पद पर मनोनीत किया है।

मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि मिथलेश ऋषिदेव संगठन की भावना के अनुरूप निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही, अपने क्षेत्र में मुसहर समाज को एकजुट एवं संगठित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।संघ की ओर से उन्हें मनोनयन की स्वीकृति पत्र एक सप्ताह के भीतर प्रदेश अध्यक्ष को भेजने का निर्देश दिया गया है। उनके मनोनयन से समर्थकों एवं समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।
बधाई देने वालों में गुलाय ऋषिदेव, संतोष ऋषिदेव, अर्जुन ऋषिदेव, रुदल ऋषिदेव, सुकदेव ऋषिदेव, कैलाश ऋषिदेव, बिरंची ऋषिदेव सहित समस्त अररियावासी ऋषिदेव समाज के लोग शामिल हैं। सभी ने मिथलेश ऋषिदेव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
