रानीगंज (अररिया)। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव की लगातार तीसरी बार जीत पर वाई.एन.पी. डिग्री कॉलेज, रानीगंज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी जीत पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे उनके प्रति जनता के विश्वास का परिणाम बताया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नूतन आलोक ने डॉ. एन.के. यादव की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित भाव से की गई सेवा का ही प्रतिफल है कि उन्हें बड़े अंतर से जीत हासिल हुई है। उन्होंने इस जीत को उनके कार्यों और जनसेवा के प्रति जनता के समर्थन का प्रतीक बताया।
वहीं, महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार आलोक ने कहा कि चुनाव में सभी जातियों के लोगों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर डॉ. एन.के. यादव के पक्ष में मतदान किया। उनकी जीत व्यापक जनसमर्थन और जनता के विश्वास को दर्शाती है।
इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में प्रो. नवल किशोर सहाय, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. योगेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. पिंकी प्रेमा, रितेश राज, दीपेश राज और आदित्य कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी शामिल रहे।

