दोपहर 12 बजे बसेटी पंचायत सरकार भवन में लटका मिला ताला, लोग परेशान
पंचायत भवन में ओपीडी सेवा भी बंद, कचहरी सचिव से स्पष्टीकरण पूछेगा विभाग

इसकी बानगी सोमवार को रानीगंज प्रखंड की बसेटी पंचायत सरकार भवन में देखने को मिली। सोमवार को दिन के करीब 12 बजे पंचायत सरकार भवन में ताला लटका हुआ था। इतना ही नहीं, भवन में संचालित ओपीडी सेवा भी बंद थी। ऐसे में पंचायत से जुड़े काम कराने और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मामले को लेकर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) प्रियंका कुमारी ने बताया कि पंचायत सचिव की सोमवार को छुट्टी थी, लेकिन कचहरी सचिव की उपस्थिति अनिवार्य थी। उन्होंने कहा कि कचहरी सचिव की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछा जाएगा कि वे ड्यूटी से अनुपस्थित क्यों थे।
वहीं, रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने कहा कि पंचायत सरकार भवन में कर्मियों की तैनाती पंचायत के लोगों से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए की गई है। पंचायत भवन में कर्मियों के नहीं बैठने की शिकायत उन्हें भी मिली है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा, ताकि कर्मी नियमित रूप से पंचायत सरकार भवन में बैठें और लोगों को छोटे-मोटे सरकारी कामों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
