रिपोर्ट – आदर्श कुमार
सुपौल, 11 दिसंबर
जिलाधिकारी सुपौल ने बुधवार को नव-निर्मित शिक्षा भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन परिसर के चारों ओर पेवर ब्लॉक बिछाने, दाहिने हिस्से की चहारदीवारी को दुरुस्त करने तथा ड्रेनेज व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया।
डीएम ने शिक्षा भवन के मुख्य द्वार पर स्टील नेम प्लेट लगाने और पूरे परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन का समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना एवं योजना), लेखा संवेदक सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
