रानीगंज प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय संतमत सत्संग का 13वां वार्षिक महाधिवेशन खरहट, बलमोतरा वार्ड संख्या 01 और कुपाड़ी में श्रद्धाभाव के माहौल में जारी है। गुरुवार को महाधिवेशन के दूसरे दिन प्रथम पाली में भागलपुर कुप्पाघाट सहित विभिन्न स्थानों से पधारे पूज्य स्वामी महात्माओं ने आध्यात्मिक प्रवचन दिए।
सत्य, प्रेम और करुणा का संदेश

प्रवचन देते हुए स्वामी महात्माओं ने सत्य, प्रेम, करुणा, सदाचार और आत्मज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवों पर दया करना मानव धर्म का मूल आधार है। उनके उपदेशों को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में सत्संग प्रेमी उपस्थित हुए। महिला–पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धा के साथ सत्संग स्थल पर जुटे रहे।
महाधिवेशन में संतों का समागम

महाधिवेशन में भागलपुर कुप्पाघाट से स्वामी पूज्य गुरुसेवी भागीरथ बाबा, स्वामी गुरुचरण सेवी प्रमोदनंद जी महाराज, स्वामी पूज्य निर्मल जी महाराज, स्वामी नरेशानंद जी महाराज, स्वामी परमानंद जी महाराज, स्वामी डॉ. गुरु प्रसाद जी महाराज, स्वामी रमेश जी महाराज और स्वामी जय कुमार जी महाराज सहित कई साधु-संतों ने शिरकत की।
स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुखिया गनोरी मंडल, पंसस राजेश मंडल, सरपंच प्रतिनिधि धीरेन्द्र मंडल, प्रखंड कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह, रमेश प्रसाद यादव, दिनेश प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद यादव, खगेन्द्र सिंह, नाथों यादव, जगदीश रॉय, गुणानंद यादव, परमानंद यादव, कुशेश्वर यादव, भवेंद्र सिंह, मायानंद दास, रविन्द्र सिंह, हरिलाल रॉय, यमुना प्रसाद मंडल, देवानंद मंडल, शम्भू नाथ मंडल, सत्यनारायण मंडल, तारकेश्वर मंडल, डोमी मंडल, संजय मंडल, राम प्रसाद मंडल, योगानंद मंडल, कृष्णदेव मंडल और सुभाष मंडल सहित अनेक ग्रामीणों का महत्वपूर्ण
सहयोग रहा।
