सुपौल 17 दिसंबर 2025
जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत हजारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौरवगढ़ में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोलह दिवसीय जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद सत्र आयोजित कर उन्हें जेंडर आधारित हिंसा से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों की जानकारी दी गई।संवाद सत्र में लैंगिक
असमानता, लैंगिक हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत सोलह दिवसीय अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री हरिनारायण कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती नीतू कुमारी,

मोहम्मद तारिक सिद्दीकी, वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक कुमारी प्रतिभा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में जेंडर समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संवेदनशीलता विकसित करना रहा।
