ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यालय बंद करने की मांग
सुपौल 21 दिसंबर
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाठक ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन से सभी विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में विद्यालयों का संचालन जोखिम भरा साबित हो सकता है।
सुरेंद्र पाठक ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से राहत के लिए पंचायत स्तर पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित निर्णय लेना चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
