पिपरा प्रखंड में सूखे नशे का बढ़ता प्रकोप, नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ हुई महापंचायत

सुपौल,निर्मली 22 दिसंबर
पिपरा प्रखंड क्षेत्र में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहे सूखे नशे और ड्रग्स के प्रकोप से चिंतित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने रविवार को भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, निर्मली के प्रांगण में एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता निर्मली पंचायत के मुखिया हरीनंदन मंडल ने की। इसमें कटैया, तुला पट्टी, पथरा जोल्हनियां समेत आसपास के कई गांवों के जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया हरीनंदन मंडल ने कहा कि सूखा नशा और ड्रग्स का सेवन कर रही युवा पीढ़ी गर्त में जा रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। नशे की गिरफ्त में आए बच्चों के अभिभावक, जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे थे, आज उन्हीं बच्चों की आदतों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इसके परिणाम भयावह होंगे।बैठक में नशे से मुक्ति के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में नशा मुक्त समा
