अज्ञात टेम्पो ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

रिपोर्ट – आदर्श कुमार
सुपौल 23 दिसंबर

राघोपुर प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत फकिरना चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अठारह वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को एक अज्ञात टेम्पो ने कुचल दिया था। जिसे स्थानीय लोगों ने उसे उठा कर राघोपुर रेफरल अस्पताल
पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात चकित्सक डॉ संजीव दुबेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भालूकूप वार्ड 4 निवासी रामनारायण शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।इस बाबत थानाध्यक्ष मनीष कुमार रेफरल अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उन्होंने ने बताया कि साइड लेने के क्रम में बाइक असंतुलित हो गिर गया ओर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और वो घायल हो गया। उक्त वाहन ओर चालक की तलाश की जा रही है।
