रामनगर संकुल में टीएलएम मेला का आयोजन
23 दिसंबर सुपौल,पिपरा
पिपरा अंचल के रामनगर पंचायत में संकुल संसाधन केंद्र रामनगर विद्यालय में किया गया। टीएलएम मेला में बच्चों के द्वारा अपना प्रदर्शन किया गया। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बच्चों को समझने के लिए मेला का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया । शिक्षकों के मौजूदगी में सभी बच्चों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया। शिक्षकों के द्वारा बच्चों के मनोबल बढाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों को जो कठिन विषय वस्तु है इस टीएलएम् मेले के तहत आसान तरीकों से बच्चों को समझाया जाता है साथ ही साथ यह ज्ञान बच्चों के ऊपर स्थाई रूप से बना रहता है इससे बच्चों का मानसिक मनोबल भी बढ़ जाता है साथ ही साथ मनोरंजन के साथ बच्चों को शिक्षण में भी मन लगता है।
