सांसद ने किया दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्धघाटन
सुपौल 23 दिसंबर

दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद दिलेश्वर कामैत, विधायक पिपरा रामविलास कामत, डीडीसी सुश्री सारा अशरफ, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रगति कृषक द्वारा ने फल, फूल, साग, सब्जी का बेहतरी प्रदर्शनी किया। प्रदर्शनी स्टॉल का फीता काटकर स्टॉल पर किसान द्वारा प्रदर्श का निरीक्षण किया गया । मेला में कुल 17 स्टॉल लगाया गया। सबसे बेहतर को ईनाम दिया जाएगा। आगामी मेला में प्रदर्शनी हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक प्रदर्शनी लगाने का निदेश दिया दिया गया। मेला में जिला कृषि पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी,जिला उद्यान पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र , उप निदेशक कृषि अभियंत्रण,जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,सहायक तकनीकी प्रबंधक,किसान सलाहकार, प्रगतिशील कृषक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट – आदर्श कुमार
