सुपौल में अपराध पर सख्ती: एसपी के निर्देश पर जिलेभर में लगातार चल रहा वाहन चेकिंग अभियान

सुपौल।पुलिस अधीक्षक महोदय, सुपौल के स्पष्ट निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। इस क्रम में रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सीमावर्ती इलाकों तथा संवेदनशील स्थलों पर सघन वाहन जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की कागजातों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, हेलमेट एवं ट्रैफिक नियमों के अनुपालन की सख्ती से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बिना कागजात, नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना, अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाना तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय सभी वैध कागजात साथ रखें और पुलिस जांच में सहयोग करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
