सदर अस्पताल सुपौल में BMC वार्षिक समीक्षा सह योजना बैठक आयोजित, टीकाकरण कार्यक्रम को और सशक्त बनाने पर जोर
रिपोर्ट – आदर्श कुमार
सुपौल,

सोमवार को सदर अस्पताल, सुपौल के सभा भवन में BMC Annual Review Cum Planning Meeting का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन, सुपौल ललन कुमार ठाकुर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ममता कुमारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुपमा चौधरी, SMC सुपौल, एवं DR आनंद शर्मा (RRT, WHO) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सभी 09 बीएमसी (BMC) उपस्थित रहे। इस अवसर पर विगत वर्ष में बीएमसी द्वारा किए गए कार्यों की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष में टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान श्री विवेकानंद देव (VCCM), Md. नौशाद (जिला समन्वयक, GAVI), पीरामल से श्री अयान, एवं श्री नीरज कुमार सिंह (DC AI) ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए इस वर्ष कार्यक्रम को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता, कवरेज बढ़ाने, डाटा मॉनिटरिंग, फील्ड लेवल समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी बीएमसी को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु तत्पर रहने का आह्वान किया गया।
