451 किलो प्रतिबंधित गाजा के साथ दो को धर दबोचा
सुपौल,राघोपुर

रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे सुपौल जिला के राघोपुर थाना की पुलिस ने सिमराही जेपी चौक एनएच 27 से भारी मात्रा में गांजा से भरा एक लग्जरी बॉलरों गाड़ी BR37-P 3853 पकड़ी है। पुलिस ने उसे पकड़कर थाना ले गई।इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आज सुबह एन एच 27 जे पी चौक को जाम कर वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से आ रही वाहन को रोका जिसमें चालक मो अजीर आलम अररिया आर एस निवासी ओर आलम खान नारहूआ थाना घूरना जिला अररिया को 451 किलो प्रतिबंधित गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।इस बाबत राघोपुर थाना NDPS एक्ट के तहद कांड दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
