मकर संक्रांति पर किशनपुर में भव्य खिचड़ी भोज, सांसद-विधायक समेत कई गणमान्य हुए शामिल।

सुपौल। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सुपौल जिला के किशनपुर प्रखंड में माननीय विधायक एवं बिहार विधानसभा के सचेतक रामबिलास कामत जी की ओर से भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय सांसद दिलेश्वर कामत जी उपस्थित रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष जदयू राजेंद्र प्रसाद यादव जी, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
अपने संबोधन में अतिथियों ने मकर संक्रांति के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। विधायक रामबिलास कामत जी ने कहा कि खिचड़ी भोज जैसी परंपराएँ समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
