रानीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार।

रानीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिनंदन कुमार (25 वर्ष), पिता दिलीप यादव, ग्राम नवटोलिया कोशकापुर दक्षिण, वार्ड नंबर 4 थाना रानीगंज; मनीष कुमार (20 वर्ष), पिता नवीन यादव, ग्राम नवटोल धनेश्वरी थाना भरगामा तथा पप्पू कुमार (21 वर्ष), पिता केलू यादव, ग्राम नवटोलिया कोशकापुर दक्षिण, वार्ड नंबर 4 थाना रानीगंज के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चांदीघासी पुल, वार्ड नंबर 11, पंचायत बेलसरा के पास तलाशी के दौरान इन तीनों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने अवैध हथियार रखने और चोरी की बाइक के मामले में तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
