रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्कर गिरफ्तार।

रानीगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने रामपुर मलधिया टोला, वार्ड नंबर 07 से एक वाहन (पंजीयन संख्या HR 26AD 8204) से 70.890 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
इस मामले में अभियुक्त मो. सैफुल, पिता मो. मनीर, निवासी रामपुर मलधिया, थाना रानीगंज, जिला अररिया को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
