Oplus_131072
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 के मंच से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे लाभ हस्तांतरित किया गया।सरकार ने इस किस्त के तहत किसानों के लिए कुल 18,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुँचे। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की लागत कम करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।
