रानीगंज /अररिया :- सरकारी आईटीआई अररिया, रानीगंज में बुधवार को नए बैच का स्वागत कार्यक्रम हर्षोल्लास के बीच हुई। संस्थान में आयोजित स्वागत समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने गीत, नृत्य, कविता, नाटक और भाषण की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर उत्साह, तालियों की गड़गड़ाहट और उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से प्राचार्य श्री राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “रानीगंज आईटीआई को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है और इसमें छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा इस वर्ष सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के कैंपस प्लेसमेंट को सुनिश्चित किया गया है, हर महीने कंपनियों से संपर्क कर उत्तीर्ण छात्रों को पलसमेंट का मौका उयलब्ध कराया जा रहा है l हमारा लक्ष्य प्रत्येक छात्रों को रोजगार के अनेक अवसर पहुँचाना है l
उन्होंने नए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण साबित होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झिझया नृत्य, गीत, हास्य-नाटक, कविता और प्रेरणादायक भाषण जैसी बहुमुखी प्रतिभाओं की झलक देखने को मिली।
प्रस्तुति देने वाले छात्रों में सूरज कुमार, रवरी कुमारी, शाक़िब, प्रीति कुमारी, रौशन, शक्तिकांत , सत्यम कुमार, गौरव,गौतम,देव, कुमार, मिथिलेश, विनीत, अभिनंदन , आशीष शामिल थे। इन छात्रों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच से पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने और नई ऊर्जा के साथ अपने कौशल को निखारने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बालमुकुंद, प्रतिभा, पूजा, सुशील, निखिल, लालो, इंद्रजीत, अभिषेक, सुनील तथा सुमन के समन्वय एवं सहयोग से पूरा आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य अनुदेशक विकास रंजन,चंद्रशेखर गुप्ता,संजय सहित सैंकड़ो छात्र छात्राए मौजूद रहे l
सभी ने मिलकर नए बैच का गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
