सुपौल में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
सुपौल
सुपौल अनुमंडल अंतर्गत आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर चयन हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।प्राप्त स्थिति प्रतिवेदन के अनुसार जिले के कुल 05 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 4317 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2968 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति इस प्रकार रही—
हजारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल; आरएसएम पब्लिक स्कूल, सुपौल; आरएनजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल; टीसीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकला निर्मली, सुपौल तथा सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र से न तो किसी परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया, न ही किसी की गिरफ्तारी हुई, और न ही कोई जुर्माना लगाया गया। सभी केंद्रों पर शून्य कदाचार दर्ज किया गया।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
