हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित

आगामी 19 फरवरी को कलावती छात्रावास, रानीगंज मुख्य बाजार में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला बौद्धिक प्रमुख प्रोफेसर अरुण कुमार मंडल ने की।
बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में खंड कार्यवाह अनिल, व्यवस्थापक प्रमुख राजीव मनीष यादव, अजय कुमार झा, सूरज गोप, अमलेश ऋषिदेव, नितेश पंजियार सहित कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमन झा, उमेश मिश्रा, कृष्ण देव मेहता समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर अरुण कुमार मंडल ने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम है, जिसे सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
