रानीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक व हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
रानीगंज (अररिया)।
रानीगंज थाना क्षेत्र के बेंगवाही वार्ड संख्या-04 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को स्मैक और हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान जय कुमार (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता दिलीप मंडल, निवासी ग्राम बेंगवाही वार्ड संख्या-04 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से कुल 40.17 ग्राम स्मैक, एक देशी लोडेड कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 17 मोबाइल फोन, सात फायर किया

हुआ खोखा, ₹4,500 नकद तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त स्मैक व हथियार लेकर अपने घर पहुंचा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें यह सफलता मिली।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, पु०अ०नि० अजय कुमार पासवान, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा गया।
