हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जुटे गणमान्य लोग।

रानीगंज/अररिया
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पचीरा ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन एवं सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक सचिदानंद मेहता, विधिवक्ता मंडल संरक्षक सुरेश मंडल, अध्यक्ष नंदन पौदार, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन पैक्स अध्यक्ष पचीरा नरेश पोद्दार ने किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिव पूजन पौदार, उपाध्यक्ष विजय मंडल, अभिजीत कुमार, आशीष रंजन, अनिल मंडल, सुरेश मंडल, प्रभाकर मंडल, राहुल कुमार, इंद्रजीत पोद्दार, शैलेंद्र मंडल, रामानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों के सहयोग से सम्मेलन सफल एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
