श्री साईं बाबा मंदिर का 13वां स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ संपन्न।

शुक्रवार, 14 फरवरी को श्री साईं बाबा मंदिर का 13वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती संपन्न हुई, जिसके बाद महाभंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

समारोह में पप्पू मांझी, संजय महतो, सतीश कुमार, सावन, पियूष, शिवम, अंकित, रोशन, वैजनाथ सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
मंदिर समिति ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
