असरगंज में पलक फाउंडेशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 35 युवाओं ने किया रक्तदान।

असरगंज। दिनांक 28 फरवरी 2026 को पलक फाउंडेशन एवं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में असरगंज नगर पंचायत अंतर्गत पलक फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव कुमार ने की, जबकि मंच संचालन डॉल्फिन किड्स प्ले स्कूल की प्राचार्या डोली पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर लूसी कुमारी, असरगंज पंचायत के पूर्व मुखिया डॉ. राकेश कुमार, राजबनेली स्मृति दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, दिशा बिहार के सचिव अभय कुमार अकेला, दंत चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कोकाय प्रसाद साह, समाजसेवी श्री सुरेश मांझी, श्री सुधांशु सिंह एवं श्री प्रवीण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
फाउंडेशन के सचिव डॉ. राकेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों, गर्भवती महिलाओं, थैलेसीमिया एवं कैंसर पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब परिजन रक्तदान से पीछे हट जाते हैं, तब फाउंडेशन के रक्तवीर आगे आकर ई-डोनर कार्ड के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर मिसाल कायम करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने भी ऐसे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में गौरव दास, बबलू कसेरा, रविशंकर कुमार, सुमन सौरव, रीना देवी, अंकित मांझी, ऋषभ कुमार, संतोष कुमार, राजीव Kumar सहित कुल 35 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
