टीचर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित हुईं शिक्षिका कुमारी अनु साह।

रानीगंज। रानीगंज प्रखंड अंतर्गत नव सृजित प्राथमिक विद्यालय जन्नत टोला, रानीगंज की शिक्षिका कुमारी अनु साह को जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया द्वारा ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया ।
यह सम्मान प्रत्येक माह उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, अनुशासन, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। कुमारी अनु साह को यह सम्मान दिसंबर माह के लिए दिया गया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कुमारी अनु साह ने अपने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं अपने परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सहकर्मियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
