अनुकूल ठाकुर का जन्मोत्सव 27 को, निकलेगी विशाल शोभायात्रा।

रानीगंज
अनुकूल ठाकुर का जन्मोत्सव समारोह 27 फरवरी को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, फारबिसगंज, अररिया सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं के पहुंचने की संभावना है।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना से होगी। इसके उपरांत संगीतांजलि, भारतीय सम्मेलन, युवा सम्मेलन एवं धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 8:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सत्संग केंद्र पहुंचेगी।समारोह को सफल बनाने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं तथा सजावट का कार्य अंतिम चरण में है।उक्त जानकारी प्रो. डॉ. दयानंद राउत ने दी।
