सीमावर्ती शहर जोगबनी मे शनिवार को फारबिसगंज एवं अररिया के पूर्व विधायक जाकीर अनवर बैराक के निवास पर नव निर्वाचित फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास का भव्य स्वागत किया गया। मनोज विश्वास ने 120,114 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के विद्या सागर केसरी को 221 वोटों से हराया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराक ने कहा कि यह फारबिसगंज की जनता की जीत है। काफ़ी वर्षों बाद जनता ने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र का माहौल बदला है। फारबिसगंज की जनता मनोज विश्वास पर जो विश्वास जताया हैं उसके लिय सभी का अभार व्यक्त करता हुँ।जाकिर अनवर बैराक ने अभार व्यक्त करते हुय कहां की मनोज विश्वास पर जनता के विश्वास को पूर्ण रूप से खड़े उतरेंगे। इस मौके पर मौजूद रामा साह ने कहां की मनोज विश्वास की जीत को महागठबंधन की जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस जीत से जोगबनी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मनोज विश्वास के समर्थन में जनता का रुझान महागठबंधन के लिए एक बड़ा संदेश है। इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, राजीव सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
