आंधी-तूफान से फसल व मकानों को भारी नुकसान, विधायक ने मांगी राहत।


विधायक ने बताया कि 21 मार्च को आए तूफान से हजारों एकड़ में लगी तैयार फसल को 70-80 प्रतिशत तक क्षति पहुंची है। वहीं कई गरीब परिवारों के कच्चे व अर्धनिर्मित मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोग आर्थिक व आवासीय संकट से जूझ रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन, किसानों को मुआवजा, मकान पुनर्निर्माण के लिए सहायता और जरूरतमंदों को तिरपाल व खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है।
