
सुपौल। मंगलवार को जिले के कुनौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने SSB के सहयोग से तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुसहा क्षेत्र स्थित कोसी की धरहरा पथरार नदी के अंदर से 62 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी पैकेट जब्त किए और उन्हें थाना लाकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की गुणवत्ता एवं स्रोत की जांच की जा रही है। साथ ही, इसमें शामिल अज्ञात तस्करों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए भी कार्रवाई जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने इस सफलता को तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है। अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
