9 दिसंबर, सुपौल।
लोकहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को 700 ग्राम गांजा के साथ मौके से विधिवत गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर मामले में अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश और जांच शुरू कर दी गई है।
सुपौल पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों पर तत्काल एवं सख्त कार्रवाई जारी र
ओहेगी।
