आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासन अररिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया एवं जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में फूलकहा थाना परिसर में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फूलकहा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की, जबकि संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।

बैठक का उद्देश्य अररिया जिले को बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त एवं बाल यौन शोषण मुक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी फूलकहा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के पीएलवी (अधिकार मित्र) विनय कुमार ठाकुर, जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार पासवान एवं सीएसडब्ल्यू अंकुश कुमार यादव, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, टेंट संचालक, बाजा संचालक, फोटोग्राफर तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण व समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, श्रमिकों का पंजीकरण, सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में बताया गया। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज से संपर्क करने का अनुरोध किया गया।
अंत में समुदाय एवं गांव में बाल विवाह न होने देने और न करने की शपथ बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से दिलाई गई
