
रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत गीतवास बाजार वार्ड संख्या सात में रविवार की रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान अज्ञात चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार, यह घटना खरहट पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता के पुत्र के रिसेप्शन कार्यक्रम में रात करीब 11 बजे हुई। समारोह में काफी संख्या में लोग मौजूद थे, इसी बीच मौका पाकर चोरों ने जेवरात
चोरी कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर रानीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
