रानीगंज में विशेष समकालीन अभियान के तहत अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार।

रानीगंज/अररिया – विशेष समकालीन अभियान के तहत रानीगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीतू कुमार (22 वर्ष), पिता शिव नारायण चौहान, ग्राम बेलगाछी वार्ड नंबर-1 के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, युवक अररिया की ओर से आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा (फायर लोडेड गोली के साथ) बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
