लालजी उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति पर प्रतियोगिता, नौ छात्र-छात्राएं सम्मानित।

रानीगंज। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत सोमवार को रानीगंज स्थित लालजी उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना था।प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशा के खिलाफ सशक्त संदेश प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल नौ विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) परिणाम:
प्रथम – संस्कृति ,
द्वितीय – सुहानी प्रिया
तृतीय – बरषा रानी
चतुर्थ – निशा कुमारी
छात्र वर्ग परिणाम:
प्रथम – आदित्य कुमार
द्वितीय – दिलखुश कुमार
तृतीय – आदित्य कुमार
चतुर्थ – मनीष कुमार
वहीं, भाषण प्रतियोगिता में आनंद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर सतीश सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दरोगा रवि प्रसाद त्रिवेदी, चंदन कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज नारायण रंजन, अरुण कुमार, रामानंद रमन, पूजा कुमारी, बबलू मंडल, चंदन सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
