10.25 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, रानीगंज पुलिस की कार्रवाई।

रानीगंज थाना कांड संख्या 57/27 दिनांक 22/02/2026 के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8(c)/21(b) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बमबम चौधरी, पिता स्व. शिवनारायण चौधरी, साकिन नगर पंचायत रानीगंज वार्ड संख्या 13, थाना रानीगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 10.25 ग्राम स्मैक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में भेजा गया।पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी हैं।
