भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी संतोष ऋषिदेव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
भाजपा (अनुसूचित जाति मोर्चा) के पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी संतोष ऋषिदेव का असामयिक निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।संतोष ऋषिदेव अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण काफी लोकप्रिय थे। वे हमेशा समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन को समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।उनके निधन पर सांसद प्रदीप सिंह, विधायक अविनाश मंगलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, सुमन झा, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार, अंकित झा सन्नी, मिथिलेश ऋषिदेव सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है
