रानीगंज थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश।
रानीगंज (अररिया), संवाददाता। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अररिया जितेंद्र कुमार ने रानीगंज थाना का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौकीदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर एवं आवासीय क्षेत्र का घूम-घूमकर जायजा लिया। साथ ही थाना के विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की।
इस अवसर पर एसपी ने केस के अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत दी।
एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाना के सभी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
