दो महिलाओं समेत भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चोरी की बाइक भी जब्त।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अंजली कुमारी, पति पंकज कुमार यादव एवं मनीषा कुमारी, पति प्रकाश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मलिनिया नवटोलिया गांव में छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा मौके पर खड़ी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
पुलिस ने दोनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब एवं मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया गया है। मामले में उत्पाद अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
