रानीगंज थाना क्षेत्र में 224 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार।

रानीगंज थाना अंतर्गत ग्राम हांसा वार्ड संख्या 12 स्थित एक ग्रामीण कच्ची सड़क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रे रंग की कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद कार का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 06H 1835 बताया गया है।

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से कुल 224.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को कार सहित विधिवत जब्त कर थाना लाया गया है। हालांकि वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर समीप के मकई खेत की ओर भागने में सफल हो गया।
पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है तथा फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
