संजय झा को फिर मिली संसदीय समिति की कमान परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी समिति के पुनः अध्यक्ष बनने पर अररिया जिला जदयू ने दी बधाई
अररिया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति का पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर अररिया जिला जदयू परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
जदयू प्रदेश सचिव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एवं विधानसभा क्षेत्र संख्या-47, रानीगंज के मिथिलेश ऋषिदेव ने संजय कुमार झा को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें दोबारा संसदीय स्थायी समिति की जिम्मेदारी मिलना उनके कार्य एवं अनुभव पर विश्वास को दर्शाता है। परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर संसदीय विमर्श और नीतिगत चर्चा को आगे बढ़ाने में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है।मिथिलेश ऋषिदेव ने कहा कि संजय कुमार झा अपने अनुभव और जिम्मेदारी के माध्यम से समिति के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी बिहार के लिए भी गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति परिवार एवं अररिया जिला जदयू परिवार की ओर से संजय कुमार झा को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी जाती हैं।मिथिलेश ऋषिदेव प्रदेश सचिव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, जनता दल यूनाइटेड सह जिला अध्यक्ष, उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ
विधानसभा क्षेत्र संख्या-47, रानीगंज, जिला अररिया
