
आजकल लोग जिंदगी से इतनी जल्दी हार मान लेते हैं कि अपनी ही जान देना उन्हें आसान लगता है. अब कानपुर में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. उसने हॉस्टल के कमरे में लुंगी से फंदा लगा कर जान दे दी. उसके शव के पास से 2 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है. ये सुसाइड नोट छात्र ने अपने मां-बाप के नाम छोड़ा है.
रामपुर के भंवरका का रहने वाला 21 साल का मोहम्मद आन 3 दिन पहले ही रावतपुर के हितकारी नगर के हॉस्टल में रहने आया था. वह यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. उसके साथ कमरे में इमदाद हसन भी रह रहा था. शुक्रवार को जब हसन ने 12 बजे आन से नमाज के लिए चलने को कहा तो उसने मना कर दिया. वह उस समय ईयफोन लगाए हुए था. नमाज से वापस आने पर उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला.
