
भारतीय लोकतंत्र, दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्रों में एक है लेकिन अपनी संस्थाओं पर लगातार हमले झेल रहा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने वोट चोरी का नैरेटिव सेट कर दिया है और चुनाव आयोग निशाने पर है. इस बीच बिहार चुनाव बड़ा संदेश देने जा रहा है. बिहार में दो चरणों के विधानसभा चुनाव के पहले फेज में बंपर मतदान हुआ है. पहले चरण में करीब 65% रिकॉर्ड मतदान हुआ है. जिसमें महिला वोटरों की बड़ी भागीदारी दिखी है. बंपर वोटिंग से किसका फायदा होगा और किसका नुकसान होने जा रहा है ये चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगा लेकिन ये तय है कि बंपर वोटिंग लोकतंत्र की बड़ी जीत है. महिलाओं की लंबी कतार की उम्मीद पहले से की जा रही थी लेकिन युवा वोटर्स का जोश भी हाई दिखा. वोटरों की ये भारी भीड़ नीतीश सरकार के काम पर मुहर है या विपक्ष को लंबे समय बाद मौका मिलने वाला है. इस सवाल का जवाब पाने के लिए 14 नवंबर का इंतजार करना होगा.
